{"_id":"6a92a496b1de8bae0208d977","slug":"video-bilaspur-under-14-zonal-sports-competition-begins-at-rishikesh-school-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, छात्राओं ने पेश की शानदार नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, छात्राओं ने पेश की शानदार नाटी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में घुमारवीं-2 ब्लॉक की अंडर-14 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय पंचायत प्रधान गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने सलामी ली। प्रतियोगिता में घुमारवीं-2 ब्लॉक के 19 विद्यालयों के 256 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। गुरमीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा अछरी देवी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनथर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में पनोह की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।