{"_id":"6a93160e2b4ceaf674074a3b","slug":"schedule-released-for-under-14-district-level-sports-and-cultural-competitions-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166586-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर-अक्तूबर में अलग-अलग स्कूलों में होंगी विभिन्न स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जिला बिलासपुर में अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सितंबर और अक्तूबर माह में जिला के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक बिलासपुर अरुण गौतम ने बताया कि अंडर-14 छात्र वर्ग की माइनर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी। इसी अवधि में छात्रों की मेजर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में करवाई जाएगी। अंडर-14 छात्राओं की मेजर एवं माइनर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में 21 से 24 सितंबर तक होगी। उन्होंने बताया कि अंडर-14 छात्रों के लिए एथलेटिक्स, चेस, योग, ताइक्वांडो और कुराश प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। छात्राओं की इन्हीं स्पर्धाओं का आयोजन 17 और 18 अक्तूबर को इसी विद्यालय में होगा। इसी तरह अंडर-14 छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्लर को आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 17 और 18 अक्तूबर को, जबकि छात्रों की प्रतियोगिताएं 19 और 20 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। विभाग ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए संबंधित स्कूलों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।