फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Digital surveys of farmers' fields will be conducted, and a 'Farmer ID' will be created for every family.

Bilaspur News: किसानों के खेतों का होगा डिजिटल सर्वे, हर परिवार की बनेगी किसान आईडी

Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Digital surveys of farmers' fields will be conducted, and a 'Farmer ID' will be created for every family.
एग्रीस्टैक के तहत बिलासपुर में शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण
विज्ञापन

किसान आईडी से कई कृषि योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान
मोबाइल एप के माध्यम से सर्वेयर कर रहे डिजिटल प्रविष्टियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत बिलासपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से यह सर्वेक्षण स्टार एग्री बाजार टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेत स्तर पर बोई गई फसलों, फसल क्षेत्र और सिंचाई के साधनों से संबंधित वास्तविक समय की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्रित करना है। उप निदेशक कृषि बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि सर्वेयर मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित खेत में पहुंचकर फसल की जानकारी दर्ज कर रहे हैं। इससे प्रत्येक कृषि भू-खंड की फसल संबंधी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

एग्रीस्टैक के तहत तैयार होने वाला यह डाटा कृषि क्षेत्र में बेहतर योजना बनाने, फसल उत्पादन का आकलन करने और कृषि आदानों की आवश्यकता निर्धारित करने में मददगार होगा। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। कुलभूषण धीमान ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के दौरान सर्वे टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों से खेतों में बोई गई फसल से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि उनके सहयोग से जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान आईडी के तहत जिले के प्रत्येक कृषक परिवार की एक विशिष्ट किसान आईडी तैयार की जा रही है। यह आईडी भूमि रिकॉर्ड तथा आधार कार्ड से प्रमाणित होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज एवं उर्वरक सब्सिडी, कृषि उपकरणों पर अनुदान तथा फसल खरीद पोर्टल पर पंजीकरण सहित विभिन्न कृषि सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी आवश्यक होगी। किसान अपनी किसान आईडी के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए किसान पोर्टल hpfr.agristack.gov.in पर जाकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-केवाईसी कर घर बैठे पंजीकरण किया जा सकता है। किसान नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से एफएफएस योजना के अंतर्गत अपनी कृषक आईडी नजदीकी लोकमित्र केंद्र तथा कृषि विभाग के नजदीकी विकास खंड कार्यालय में जाकर बनवाने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में कृषि विभाग की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयक उषा शर्मा से मोबाइल नंबर 82639-45069 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कृषि विषयवाद विशेषज्ञ के कार्यालय में भी संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed