फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Allegations of illegal mining beneath Re-Radoh Bridge; villagers seek probe by CM.

Bilaspur News: री-रडोह पुल के नीचे अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने सीएम से मांगी जांच

Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal mining beneath Re-Radoh Bridge; villagers seek probe by CM.
डंगा लगाने की आड़ में खड्ड से पत्थर, रेत और बजरी निकालने का आरोप
विज्ञापन


पुल और पेयजल योजनाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के री-रडोह-अमरोहा क्षेत्र में कथित अवैध खनन को लेकर 76 ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि री-रडोह पुल के समीप सड़क किनारे डंगा लगाने के कार्य की आड़ में खड्ड से बड़े पैमाने पर पत्थर, रेत और बजरी निकाली गई। इससे पुल की सुरक्षा के साथ क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर भी खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार री-रडोह पुल का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था और 2022-23 में पूरा हुआ। पुल की अप्रोच का कार्य बजट के अभाव में अधूरा रह गया था। वर्ष 2023 की भारी आपदा में सड़क का करीब 87 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से में क्रिटिकल दीवार लगाने का काम ठेकेदार को दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कार्य शुरू होने से पहले पुल के नीचे खड्ड में मशीनों से खुदाई कर बड़ी मात्रा में सामग्री निकाली गई। ग्रामीणों का कहना है कि अनुमति सड़क निर्माण से निकलने वाली सामग्री के उपयोग के लिए थी, जबकि मौके पर डंगा लगाने का कार्य आवंटित था। इसके बावजूद रात-दिन टिपरों से सामग्री उठाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि खड्ड के समीप पेयजल योजनाएं और अमरोहा सिंचाई योजना संचालित हैं। खनन से इनके प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने खनिज सामग्री की मात्रा, उठान रिकॉर्ड और अनुमति की शर्तों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed