फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur poshan maah dc rahul kumar lakhanpur anganwadi inspection

बिलासपुर: पोषण माह कार्यक्रम में लखनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, गर्भवती महिला की करवाई गोद भराई

Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
bilaspur poshan maah dc rahul kumar lakhanpur anganwadi inspection
पोषण माह अभियान के तहत जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से लखनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य केवल लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना नहीं, बल्कि खान-पान और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। इससे कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। राहुल कुमार ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। भोजन की मात्रा के साथ उसकी गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खान-पान पद्धति में कई ऐसे स्थानीय खाद्य पदार्थ शामिल रहे हैं, जो पोषण की दृष्टि से बेहद उपयोगी हैं। बदलती जीवनशैली के कारण लोग इन खाद्य पदार्थों से दूर होते जा रहे हैं और बाहर के भोजन पर निर्भरता बढ़ रही है। उपायुक्त ने हरी पत्तेदार सब्जियों, स्थानीय अनाज, दालों, मौसमी फलों, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या पर चिंता जताते हुए इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता के साथ समय पर स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के शुरुआती वर्षों में बच्चे का शारीरिक और मस्तिष्क विकास तेजी से होता है। ऐसे में बच्चों को पौष्टिक और प्रोटीन युक्त आहार देना जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और उसमें विविधता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे के विकास की प्रारंभिक अवस्था को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उचित पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं से इसी अवस्था में बच्चे के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने माताओं, अभिभावकों और परिवारों से बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के आहार में पोषण गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय और पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। सही उम्र में सही पोषण ही स्वस्थ बचपन, बेहतर शिक्षा और मजबूत भविष्य की आधारशिला है। कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पोषण माह अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हादसे में दो लोगों की मौत के बाद चक्का जाम, VIDEO

14 Sep 2026

UP में बारिश का नया दौर! तराई से पूर्वांचल तक 3 दिन बरसेंगे बादल

14 Sep 2026

मंडी: वाहन में जरा सी भी तकनीकी खराबी तो नहीं होगी पासिंग, कांगू में शुरू हुआ प्रदेश का दूसरा एटीएस

14 Sep 2026

गुरुहरसहाए में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिहाड़े पर धार्मिक आयोजन

लखनऊ में रात 1.30 बजे तक जाग रहा था रवि, सुबह पार्क में फंदे से लटका मिला शव

14 Sep 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: पानी में उतरकर बना रहे थे वीडियो, पुलिस ने मौके पर ही दी अनोखी सजा

14 Sep 2026

सुजानपुर के अमृतधारी सिख को सऊदी में फांसी की सजा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

उज्जैन: हरतालिका तीज और चतुर्थी एक साथ, भस्म आरती में महाकाल का गणेश रूप में शृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

14 Sep 2026

मेहंदी प्रतियोगिता में 266 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; VIDEO

14 Sep 2026

सांसद ने ओमप्रकाश को बताया सत्यानाशी राजभर, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर के ऊपर हुए हमले की निंदा, VIDEO

13 Sep 2026

Meerut: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन करते श्रद्धालु

13 Sep 2026

Meerut: मध्य गंग नहर किनारे लगातार दिख रहा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत

13 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा

13 Sep 2026

Baghpat: डीएम आवास के सामने कार-कैंटर की साइड लगने से चार घायल

13 Sep 2026

Baghpat: कार की टक्कर से नोएडा में खेकड़ा के पंकज पांचाल की मौत, सीसीटीवी आया सामने

13 Sep 2026

Meerut: एन्वायरमेंट क्लब ने गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली गणेश जी घर लाने की अपील की

13 Sep 2026

Meerut: "पानी पंचायत" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश

13 Sep 2026

Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

13 Sep 2026

हरियाणा के राज्यपाल करेंगे फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण

13 Sep 2026

फरीदाबाद-अग्रसेन प्रीमियर लीग में 18 गोत्रों की क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा

13 Sep 2026

टेबल टेनिस में गुरुग्राम की टीम ने जीता रजत, अव्यन्ना का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने का महिलाओं ने किया विरोध

13 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी कुम्हार गली

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-2 में जर्जर सड़कों और गंदे पानी से लोग परेशान

13 Sep 2026

बहराइच: कतर्नियाघाट में तेंदुए का लाइव शिकार, मोर को दबोचा; वीडियो वायरल

13 Sep 2026

अलीगढ़ के राजा भैया बने आजाद समाज पार्टी पश्चिमी यूपी के जोन अध्यक्ष

13 Sep 2026

एएमयू में पीएम मोदी के नाम पर हॉस्टल की मांग उठी

13 Sep 2026

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1200 पुलिसकर्मी तैनात; कल 5 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

13 Sep 2026

हाथरस डीएम-एसपी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पुलिस ने बच्चे के लिए किया रक्तदान

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed