{"_id":"6aa6ed21acab8e9a1c0b7da8","slug":"demand-for-free-roaming-status-for-stray-cattle-as-a-permanent-solution-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-167654-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बेसहारा गोवंश के स्थायी समाधान के लिए मुक्त गोवन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बेसहारा गोवंश के स्थायी समाधान के लिए मुक्त गोवन की मांग
विज्ञापन
गोवंश उपचार केंद्र पहुंचे एसीएस ओंकार चंद शर्मा को सौंपा ज्ञापन और विस्तृत रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने शनिवार को भगेड़ स्थित गोवंश उपचार सेवा केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में बेसहारा गोवंश के संरक्षण और उपचार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। संस्था के संस्थापक सुनील शर्मा ने उन्हें केंद्र की गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस दौरान संस्था ने बेसहारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित मुक्त गोवन परियोजना को लेकर एसीएस को ज्ञापन और विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। परियोजना के तहत बेसहारा गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय, उपचार, चारे और देखभाल की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया।
एसीएस ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए बच्चों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में बच्चों और युवाओं की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
संस्था के संस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि गोवंश सेवा के साथ बच्चों और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दौरे के दौरान एसीएस ने केंद्र परिसर में नीम का पौधा भी रोपा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को जरूरी बताया।