{"_id":"6addcf111cba3e723b014578","slug":"video-bilaspur-moringa-plantation-forest-festival-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में मोरिंगा के पौधरोपण से पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में मोरिंगा के पौधरोपण से पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:12 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण के साथ पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के मंगलौत वन क्षेत्र की निहारी वन बीट के दधोल कलां में पौधरोपण किया गया। 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत पांच हेक्टेयर वन भूमि पर करीब एक हजार पौधे रोपे गए हैं। इनमें लगभग 350 सहजन यानी मोरिंगा के पौधे शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 अगस्त को सहजन का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया था।
डिमार्केटेड प्रोटेक्टेड फॉरेस्ट (डीपीएफ) के अंतर्गत आने वाले इस वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरित आवरण बढ़ाने का प्रयास किया गया है। अभियान में मोरिंगा को शामिल करने का उद्देश्य लोगों को इसके पोषण संबंधी महत्व से परिचित करवाने के साथ पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है।
सहजन के नाम से पहचाना जाने वाला मोरिंगा एक बहुउपयोगी पौधा है। इसकी फलियों से सब्जी बनाई जाती है और दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सांभर तैयार करने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। इसके पत्तों को भी विभिन्न खाद्य पदार्थों में शामिल किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सहजन को दैनिक आहार का उपयोगी हिस्सा माना जाता है। पौधे के विभिन्न हिस्सों का पारंपरिक रूप से भी इस्तेमाल होता रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मोरिंगा में लगभग 17 प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे ‘मैजिक प्लांट’ भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इसके पत्ते, फूल और फलियां विभिन्न रूपों में उपयोगी हैं। इसकी फलियों से सब्जी बनाई जाती है और सांभर में भी इसका इस्तेमाल होता है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय वन महोत्सव के माध्यम से मोरिंगा के पौधे लगाकर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। लोगों को अपने आसपास सहजन के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे इसके पोषण संबंधी उपयोगों को समझने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।