{"_id":"6aabcb6fa1eaf7c85b05d2bb","slug":"video-bilaspur-bjp-to-launch-a-campaign-against-drug-abuse-from-september-18-to-30-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नशे के खिलाफ 18 से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नशे के खिलाफ 18 से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी भाजपा
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से 18 से 30 सितंबर तक विशेष यात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी परमिंद्र सिंह बराड़ ने श्री नयना देवी में माता के दर्शन करने के बाद दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब से नशे को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नशे के खिलाफ शुरू किए जा रहे इस अभियान को पंजाब की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। बराड़ ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ आना होगा। भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार लोगों के बीच जा रही है और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इससे पहले परमिंद्र सिंह बराड़ ने श्री नयना देवी मंदिर में माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। बातचीत के दौरान बराड़ ने पंजाब सरकार की ओर से श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब के लिए शुरू की गई निशुल्क धार्मिक यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यात्रा के लिए लगाई गई बसों को लेकर अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सरकार बदलने वाली है और इन यात्राओं की भी जांच करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।