फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur: President Murmu to visit Himachal; convocation ceremony at AIIMS on October 5.

बिलासपुर: हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स के दीक्षांत समारोह में बताैर मुख्य अतिथि शामिल होंगी

Thu, 17 Sep 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

 पांच अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्यातिथि होंगी।  उनका कार्यक्रम तय हो गया है। इसके साथ ही एम्स प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Bilaspur: President Murmu to visit Himachal; convocation ceremony at AIIMS on October 5.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले महीने हिमाचल प्रदेश आएंगी। पांच अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्यातिथि होंगी। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। इसके साथ ही एम्स प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति दोपहर बाद तीन से शाम 4 बजे तक एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। एम्स बिलासपुर का यह पहला दीक्षांत समारोह है।

विज्ञापन


इसमें एम्स से एमबीबीएस कर चुके पहले बैच के डॉक्टरों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, कितने डॉक्टरों को डिग्री दी जाएगी, कितनों को पदक या अन्य पुरस्कार मिलेंगे और राष्ट्रपति किन-किनको स्वयं सम्मानित करेंगी, इसकी अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के साथ प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, मंच, आगमन और प्रस्थान मार्ग समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed