{"_id":"6ac0ded1c5e82502c308ff54","slug":"video-bilaspur-400-youths-appeared-for-interviews-at-a-job-fair-in-ghumarwin-200-were-selected-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं में रोजगार मेले में 400 युवाओं ने दिए साक्षात्कार, 200 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घुमारवीं में रोजगार मेले में 400 युवाओं ने दिए साक्षात्कार, 200 का चयन
सीर उत्सव के दौरान घुमारवीं में आयोजित रोजगार मेले में 16 से अधिक कंपनियों ने 400 से ज्यादा युवाओं के साक्षात्कार लिए। इनमें करीब 200 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए संबंधित कंपनियों के मुख्य कार्यालयों में साक्षात्कार देने के लिए बुलाया गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग और बीबीएनआई के सहयोग से आयोजित रोजगार मेले में स्थानीय युवाओं के साथ आईटीआई घुमारवीं के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अन्य कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिए। आईटीआई विद्यार्थियों को रोजगार के साथ इंटर्नशिप के अवसरों के लिए भी कंपनियों के समक्ष अपनी योग्यता रखने का मौका मिला। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में उद्योगों की जरूरत और उपलब्ध मानव संसाधन के कौशल के बीच का अंतर यानी स्किल गैप बड़ी चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।