फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seer-utsav-himachali-culture-reflected-in-wall-painting

सीर उत्सव : वॉल पेंटिंग में दिखी हिमाचली संस्कृति की झलक

Sat, 03 Oct 2026 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
seer-utsav-himachali-culture-reflected-in-wall-painting
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो दिवसीय जिला स्तरीय सीर उत्सव के तहत घुमारवीं में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मौके पर पहुंचकर प्रतिभागियों की ओर से तैयार की जा रही वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया और युवा कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने वॉल पेंटिंग को शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे सकारात्मक पहल करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीर उत्सव के दौरान वॉल पेंटिंग करवाने का उद्देश्य शहर की दीवारों को आकर्षक बनाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से परिचित करवाना है। रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दिए जाने वाले संदेश लोगों के मन पर अधिक प्रभाव छोड़ते हैं। इस पहल से जहां घुमारवीं की सुंदरता में निखार आएगा, वहीं युवा कलाकारों को अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल को सार्वजनिक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकांश युवा फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी हैं और शिमला और मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से यहां पहुंचे हैं। इन युवा कलाकारों की कुशलता का अंदाजा उनकी बनाई जा रही पेंटिंग से लगाया जा सकता है, जिनमें रंगों के संयोजन के साथ हिमाचल की प्राकृतिक विरासत, पहाड़ी जीवनशैली और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जीतने वाले को मिलेंगे 11 हजार रुपये
उपमंडलीय अधिकारी अभिषेक बरवाल ने बताया कि वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इसमें प्रतिभागी अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण, जल संरक्षण, हिमाचली संस्कृति सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों को दीवारों पर जीवंत रूप प्रदान कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed