{"_id":"674b001a12f253648d031a4e","slug":"video-yamananagara-sa-karakashhatara-nprta-para-lgaga-atarakata-bsa-kapana-sa-karaya-ma-malga-50-paratashata-chhata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर से कुरुक्षेत्र रूट पर लगेंगी अतिरिक्त बसें, कूपन से किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर से कुरुक्षेत्र रूट पर लगेंगी अतिरिक्त बसें, कूपन से किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। इसमें लोगों के आने-जाने की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र रूट पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी है। फिलहाल शुरुआत के दिनों महोत्सव जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है, इसलिए कुरुक्षेत्र रूट पर रूटीन में बसें चल रही हैं, पर आगामी दिनों में महोत्सव जाने वाले यात्रियों की संख्या के साथ रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाए जाएंगी।
इसके अलावा महोत्सव में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के लिए विशेष कूपन दिए जा रहे हैं, जिसे बस स्टैंड पर कुरुक्षेत्र की बसों के काउंटर या परिचालक से लिया जा सकता है। इन कूपन के जरिए महोत्सव में जाने वाले यात्रियों को किराये में 50 फीसद तक छूट मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हर साल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव होता है। इसमें जिले से हजारों की संख्या में लोग जाते हैं, जिनकी महोत्सव में जाने व लौटने की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें चलाई जाती है। इस बार यह महोत्सव 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक है। इसमें यात्रियों के जाने व लौटने की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र रूट पर यमुनानगर डिपो की अतिरिक्त रोडवेज बसें रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।