{"_id":"6abf56851e4d1062700f0029","slug":"video-worker-dies-of-electrocution-while-working-on-an-11000-volt-line-in-yamunanagar-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत
गांव गनौली में बिजली विभाग के काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन में करंट आने से एक निजी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव इस्माईलपुर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। मामले में मृतक के पिता धर्मपाल की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने ठेकेदार समेत बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल ने बताया कि उसका बेटा संजीव कुमार करीब 12 साल से छछरौली बिजली विभाग में निजी तौर पर काम कर रहा था। एक अक्तूबर को वह ठेकेदार राजबीर उर्फ निट्टू निवासी इस्माईलपुर और रोहताश निवासी पीरमाजरा के साथ गांव गनौली में बिजली विभाग के काम के लिए गया था। सुबह करीब 11 बजे काम पूरा करने के बाद ठेकेदार ने उन्हें खेतों में एक डेरे के पास दूसरे स्थान पर काम करने के लिए कहा।
शिकायत के अनुसार संजीव और रोहताश ने ठेकेदार से लाइन बंद करने का परमिट लेने के बारे में पूछा था। ठेकेदार ने परमिट लेने की बात कही। इसके बाद संजीव 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर काम करने लगा। कुछ ही देर बाद अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से संजीव के शरीर में जोरदार झटका लगा और वह पोल से नीचे गिर गया।
साथी उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई और मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
पुलिस के अनुसार एक अक्तूबर की रात निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। धर्मपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 282 दर्ज कर धारा 106, 3(5) और 62(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।