यमुनानगर में संदिग्ध पनीर की सप्लाई के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह दशमेश कॉलोनी के पास से 20 से 25 क्विंटल संदिग्ध पनीर से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पनीर में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है और इसकी गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पनीर की खेप कलायत से आ रही थी
खाद्य सुरक्षा विभाग को पिछले कई दिनों से दशमेश कॉलोनी में भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर पहुंचने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने सिटी यमुनानगर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पनीर कैथल जिले के कलायत से लाया जा रहा था और इसे शहर के बाजार में 200 से 250 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्लाई किया जाता था। विभाग ने पनीर के नमूने एकत्र कर गुणवत्ता जांच के लिए भेज दिए हैं।
पिछले सप्ताह भी बरामद हुआ था पनीर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह गांधी नगर क्षेत्र के एक मकान से भी भारी मात्रा में पनीर बरामद किया गया था। इसके बाद से विभाग संदिग्ध पनीर की सप्लाई पर कड़ी नजर रख रहा था। शनिवार को पकड़े गए चालक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 500 रुपये दिहाड़ी पर पनीर लेकर यमुनानगर आया था। चालक ने दावा किया कि उसे पनीर की गुणवत्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
जांच के दौरान दशमेश कॉलोनी स्थित पनीर सप्लाई केंद्र का संबंध दीपक कुमार से सामने आया है, जो कार्रवाई के समय मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग उसकी तलाश कर रहे हैं। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि पनीर कहां तैयार किया जा रहा था और शहर में किन-किन दुकानों व प्रतिष्ठानों पर इसकी सप्लाई होती थी। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।