फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water samples will be re-tested in 90 schools

Yamuna Nagar News: 90 विद्यालयों में दोबारा की जाएगी पानी के नमूनों की जांच

Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water samples will be re-tested in 90 schools
राजकीय विद्यालय में पानी पीते विद्यार्थी। आर्काइव - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 382 स्कूलों में लिए गए पानी के नमूनों में से 90 जांच में फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन स्कूलों का पानी पीने योग्य नहीं है। नमूनों के फेल होने की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को मिलने के बाद विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को पानी की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
अब हर विद्यालय के पानी के नमूने प्रयोगशालाओं में दो बार जांचे जाएंगे, ताकि दोनों जांच रिपोर्ट का मिलान कर स्थिति स्पष्ट की जा सके। इसके साथ जिलास्तर पर विशेष निगरानी टीम बनाई जा रही है, जो विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन स्कूलों के नाम जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में शामिल हैं, उनमें से अधिकतर शहर के विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में नियमित रूप से सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच होती रहती है। विभागीय के अलावा अन्य अधिकारियों का भी यहां आना होता है। ऐसे में नमूने लेने की प्रक्रिया में किसी तरह की चूक की आशंका को भी नकारा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को पानी की टंकियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी स्कूलों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए मीटर खरीदने को कहा है।
विभाग के अनुसार हर माह पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की जाए, ताकि दूषित पानी की समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके। विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना इस प्रक्रिया का प्रमुख उद्देश्य है।
जांच रिपोर्ट के मिलान से स्पष्ट होगी स्थिति
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से भेजी रिपोर्ट के आधार पर अब स्कूल स्तर पर दोबारा नमूने लिए जाएंगे। दोनों प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट का मिलान करने के बाद पानी की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। यदि किसी स्कूल में पानी पीने योग्य नहीं पाया जाता है, तो वहां सफाई और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता होगी।

जनस्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार 90 विद्यालयों के पानी की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा पानी के नमूनों की जांच करवाई जा रही है। अधिकारियों की टीम विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed