{"_id":"6ad3dd9173e382d0c201c796","slug":"electricity-workers-should-use-safety-equipment-sombir-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164756-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें : सोमबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें : सोमबीर
Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा किट भेंट करते एसई सोमबीर भलोठिया। निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिजली निगम की तरफ से शहर में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अधीक्षण अभियंता सोमबीर भलोठिया ने कर्मचारियों को लाइनों पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि एचटी और एलटी नेटवर्क पर काम करते समय निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सुरक्षित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के लिए 176 तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की गईं। सेमिनार में विभिन्न सर्कलों में हुई 10 गंभीर विद्युत दुर्घटनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
सेमिनार दुर्घटनाओं के कारणों, उन्हें रोकने के उपायों और उनसे मिलने वाले सबक पर विचार किया गया। अंत में सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की शपथ ली। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही झुके हुए बिजली के खंभों को सीधा करने और ढीली तारों को ठीक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने और बिल समय पर जमा कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि बिजली बिलों की वसूली तेजी से की जा रही है। बिल नहीं भरने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 30 अक्तूबर तक सभी डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य रखा गया है।