{"_id":"6af85ab111c0cf17090f8c6e","slug":"video-demand-for-vegetables-in-the-market-doubles-ahead-of-chhath-prices-also-see-a-surge-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ से पहले मंडी में सब्जियों की मांग दोगुनी, दामों में भी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ से पहले मंडी में सब्जियों की मांग दोगुनी, दामों में भी उछाल
यमुनानगर।
छठ पूजा को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और फलों की खरीदारी के लिए शनिवार को अनाज मंडी में लोगों की भीड़ रही। छठ से एक दिन पहले मूली, गोभी और पालक की मांग में अचानक तेजी देखने को मिली। सुबह से ही मंडी में खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। मांग बढ़ने के साथ कुछ सब्जियों के दाम भी पहले के मुकाबले अधिक रहे। रविवार शाम को महिलाएं सब्जियों और फलों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगी।
सब्जी मंडी प्रधान अंग्रेज सिंह ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से सब्जियों के दाम कम हुए हैं। इसका प्रमुख कारण त्योहारी सीजन रहा है। मंडी में आवक और मांग के अनुसार सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम कम रहने के आसार हैं।
मंडी और रेहड़ी के भाव में अंतर
मंडी में गोभी 40 रुपये प्रति किलो, मूली 3 से 4 रुपये, टमाटर 10 से 12 रुपये, धनिया 3 से 5 रुपये प्रति गुच्छी, मेथी 7 से 8 रुपये, पत्तागोभी 7 रुपये, शिमला मिर्च 15 से 20 रुपये और मटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। पालक और सरसों के भाव 6 से 7 रुपये, लोकल आलू 7 से 8 रुपये, प्याज 25 से 35 रुपये और लहसुन 60 से 100 रुपये प्रति किलो रहे।
वहीं, रेहड़ी-फड़ी पर यही सब्जियां अधिक दाम पर मिल रही हैं। यहां गोभी 30 रुपये, मूली 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये, धनिया 60 रुपये प्रति गुच्छी, मेथी 60 रुपये, पत्तागोभी 20 रुपये, शिमला मिर्च 60 रुपये और मटर 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। पालक 40 रुपये, सरसों 25 रुपये, आलू 16 रुपये, प्याज 50 रुपये और लहसुन 130 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है।
छठ पूजा के लिए खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने जरूरत के अनुसार सब्जियां खरीदीं। मंडी में थोक भाव कम होने के बावजूद खुदरा दुकानों और रेहड़ी-फड़ी पर ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।