Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Unseasonal rain in Gohana, Sonipat, leaves paddy soaked at grain market; procurement affected
{"_id":"6ae2e16ddfe5c1978b0cab5e","slug":"video-unseasonal-rain-in-gohana-sonipat-leaves-paddy-soaked-at-grain-market-procurement-affected-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी बारिश में अनाज मंडी में भीगा धान, खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी बारिश में अनाज मंडी में भीगा धान, खरीद प्रभावित
क्षेत्र में वीरवार सुबह हुई बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से अनाज मंडी में रखा करीब 5 हजार क्विंटल धान भीग गया। फसल में नमी बढ़ने के कारण खरीद भी बंद रही। वहीं तेज हवा और बारिश से खेतों में भी धान की फसल गिर गई।
क्षेत्र में वीरवार को सुबह ही बारिश हुई। बेमौसमी बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खेतों से लेकर अनाज मंडी तक धान की फसल को नुकसान हुआ है। अनाज मंडी में धान का सीजन चला हुआ है। इसके चलते अनाज मंडी परिसर में करीब 55 हजार क्विंटल पड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त खेतों में भी धान की फसल खड़ी हुई है।
सुबह हुई बारिश से अनाज मंडी परिसर में पड़ा धान भीग गया। किसान रामनिवास का कहना है कि अनाज मंडी में उनकी फसलों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं हैं। फसल कटाई करने के बाद भी उनकी फसलें सुरक्षित नहीं हैं।
मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ गई। आढ़तियों को फसलों पर तिरपाल ढंकने को लेकर मुनादी कर सूचित कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।