Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The grain market in Gohana will remain closed on Mondays and Wednesdays; operations have been disrupted due to a high volume of paddy arrivals.
{"_id":"6af950cfa4f629a70d0bcbab","slug":"video-the-grain-market-in-gohana-will-remain-closed-on-mondays-and-wednesdays-operations-have-been-disrupted-due-to-a-high-volume-of-paddy-arrivals-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में सोमवार और बुधवार को बंद रहेगी अनाज मंडी, धान की आवक अधिक होने से बिगड़ी हुई है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में सोमवार और बुधवार को बंद रहेगी अनाज मंडी, धान की आवक अधिक होने से बिगड़ी हुई है व्यवस्था
नई अनाज मंडी में धान की आवक अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ी हुई है। अधिक फसल आने से अनाज मंडी और शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। शनिवार को फसल की बंद होने के कारण रविवार को ज्यादा फसल पहुंची। इससे अनाज मंडी और शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। अनाज मंडी में फसल उतारने की व्यवस्था बनाने के लिए सोमवार और बुधवार को अनाज मंडी बंद रखी जाएगी।
नई अनाज मंडी में करीब 14.52 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसान धान की कटाई का कार्य कंबाइनों से करवा रहे हैं। इसके चलते अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक हो रही है। खरीद के बाद संपूर्ण फसल का उठान नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। रविवार को अनाज मंडी में करीब 75000 क्विंटल धान पहुंचा, जिसके कारण दोबारा से जाम की स्थिति बन गई।
आढ़ती विनोद जैन, संदीप मलिक, श्यामलाल का कहना है कि एक दिन अनाज मंडी बंद रखने के बाद दूसरे दिन फसल की आवक पहले की तुलना में अधिक होती है। इससे दोबारा से जाम की स्थिति बन जाती है। आढ़तियों ने सोमवार और बुधवार को भी अनाज मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है, ताकि रविवार को आने वाली फसल का सोमवार को उठान करवाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।