फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tv anchor cheng lei three years in jail inhuman life warning to world

आपबीती: टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

Tue, 08 Sep 2026 07:00 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

तीन साल की कैद ने चेंग लेई की जिंदगी बदल दी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने चुप रहने के बजाय अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाने का फैसला किया।
चीन में गिरफ्तारी, 14 घंटे तक एक जगह बैठाने और बच्चों से दूर रहने का दर्द आज भी उनके साथ है। अब नाटक और किताब के जरिये वह अपने अनुभव बता रही हैं। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
tv anchor cheng lei three years in jail inhuman life warning to world
टीवी एंकर चेंग लेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी चाहिए। चीन ऐसा देश है जो अपने नागरिकों और विदेश में रहने वाले प्रवासियों को दुश्मन के तौर पर देखता है। यह कहना है चीनी-ऑस्ट्रेलियाई एंकर चेंग लेई का, जिन्हें महज एक मैसेज भेजने के कारण तीन साल चीन की जेल में बिताने पड़े थे।
विज्ञापन


चीन में जन्मीं और ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी चेंग लेई को बिना किसी ठोस कारण 1,154 दिन तक जेल में अमानवीय यातनाएं सहनी पड़े। चेंग लेई को अक्तूबर 2023 में चीन की जेल से रिहा किया गया था और अब वह ऑस्ट्रेलिया में बतौर एंकर काम कर रही हैं। लेकिन जेल से बाहर आने का मतलब यह नहीं है कि उनका संघर्ष खत्म हो गया है। उनका मानना है कि कैद का असर उनके जीवन पर हमेशा रहेगा और एक तरह से यह सजा रिहाई के बाद भी जारी है। तमाम मानसिक आघातों के बावजूद, लेई अब स्कूबा डाइविंग, कॉमेडी और थिएटर के जरिये जिंदगी को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही हैं। जेल में बताए अपने अनुभवों के आधार पर वह चीन की सच्चाई पर पूरी दुनिया को आगाह कर रही हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले शानदार था करिअर
चेंग लेई ने करीब दो दशक तक चीन के आर्थिक विकास और उसकी बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने एक रिपोर्टर के रूप में पेश करती रही हैं। चीन में वह सरकारी ब्रॉडकास्टर सीजीटीएन के लिए काम करती थीं। 13 अगस्त 2020 को अचानक उन्हें काम के बहाने बुलाया गया और सरकारी जानकारी विदेश में साझा करने के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। चेंग लेई पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ब्लूमबर्ग में काम करने वाले एक दोस्त को आठ शब्दों का एक टेक्स्ट मैसेज भेजा था, जिसमें जीडीपी और नौकरियों के लक्ष्यों का जिक्र था। आरोप था कि उन्होंने तय समय से पहले जानकारी लीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 घंटे तक बिना हिले-डुले बैठाया
गिरफ्तारी के बाद छह महीनों तक उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया। लगातार 14 घंटे बिना हिले-डुले बैठने को मजबूर किया जाता था, रोशनी 24 घंटे जली रहती थी और दो गार्ड हमेशा उनकी निगरानी करने के लिए तैनात रहते थे। 

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका में करना होगा उत्पादन': ट्रंप की कनाडा की विमान कंपनी को चेतावनी; ओटावा पर क्यों भड़का ईरान?


बच्चों से दूरी की असहनीय पीड़ा
बच्चे गिरफ्तारी के समय बहुत छोटे थे जो मेलबर्न में अपनी दादी के साथ रहे। वह कहती हैं, मुझे गुस्सा आता है कि अगर मुझे उठाया न गया होता, तो बच्चे आज जैसे हैं, उससे अलग होते।

चेंग लेई ने नाटक 1154 डेज में अभिनय कर गलत तरीके से हिरासत में लिए गए अन्य लोगों की मदद के लिए आवाज उठाती हैं। वह किताब ए मेमॉयर ऑफ फ्रीडम से भी चीन को बेनकाब कर रही हैं जो अगले माह चीनी भाषा मंदारिन में प्रकाशित होगी।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed