Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat echoes with chants of "Ganpati Bappa Morya"; Lord Ganesha installed with great fanfare.
{"_id":"6aa81ac281156ee7bd0171a2","slug":"video-sonipat-echoes-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-lord-ganesha-installed-with-great-fanfare-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सोनीपत, धूमधाम से विराजे गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सोनीपत, धूमधाम से विराजे गणपति
सोनीपत। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को स्वर्णप्रस्थ नगरी गणपति भक्ति में रंग गया। जिलेभर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच विघ्नहर्ता भगवान गणेश का स्वागत किया गया। मंदिरों से लेकर घरों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणपति की मूर्तियां स्थापित की गईं। गणेश महोत्सव अगले 10 दिन तक चलेगा।
गणपति की अगवानी को लेकर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा को पंडाल तक पहुंचाया। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस बार गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज का संयोग होने से भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कच्चे क्वार्टर से गंज बाजार तक निकली शोभायात्रा
श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ कच्चे क्वार्टर मार्केट से शुरू हुई शोभायात्रा सुभाष चौक, गीता भवन, कपड़ा मार्केट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गंज बाजार पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। गंज बाजार पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। हंस वाहिनी महिला मंडल की ओर से ग्यारह दिवसीय विशाल चतुर्थ गणेश महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर जीवन नगर में शुरू हुआ। मंडल प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उपप्रधान सरिता मिश्रा व रानी नायडू ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर आईटीआई चौक होते हुए वापस में पंचम नगर के रास्ते श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।