{"_id":"6aa8622d124d3c9cb70a1557","slug":"female-students-including-nikita-preeti-and-tanu-excelled-in-the-talent-search-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160538-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतिभा खोज में निकिता, प्रीति और तनु समेत छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतिभा खोज में निकिता, प्रीति और तनु समेत छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीका राम कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। टीका राम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया और मुख्य अतिथि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की एसोसिएट प्रोफेसर रूपा राठी ने किया। छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए महाविद्यालय में छह मंच बनाए गए। नृत्य प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, कोमल द्वितीय और मोहिनी तृतीय रहीं। गायन में प्रीति ने प्रथम, विशु ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी कविता पाठ में तनु और प्राची संयुक्त रूप से प्रथम, जितेश द्वितीय और निशिता तृतीय रहीं। हरियाणवी कविता में रूबी प्रथम, जितेश द्वितीय और आंशिका तृतीय रहीं।
हिंदी भाषण में छाया प्रथम, जितेश द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं। अंग्रेजी भाषण में जितेश ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में तनिशा, पूजा और तनु क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में खुशी प्रथम, सुहानी द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। मेहंदी में रौनक प्रथम, मनीता द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। क्ले मॉडलिंग में रश्मि प्रथम, दीपिका द्वितीय और भावना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संयोजक कंचन सिंधर और डॉ. मोनिका दुहन रहीं। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।