Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Allegations of irregularities in a newborn's treatment and medical report; complaint lodged at the Civil Surgeon's office.
{"_id":"6aa2d940d72c38ad750c9cbb","slug":"video-sonipat-allegations-of-irregularities-in-a-newborns-treatment-and-medical-report-complaint-lodged-at-the-civil-surgeons-office-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नवजात के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, परिजनों ने सिविल सर्जन कार्यालय में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: नवजात के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, परिजनों ने सिविल सर्जन कार्यालय में दी शिकायत
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात के इलाज और मेडिकल दस्तावेजों में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए जाट जोशी निवासी अंकित ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच की मांग करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय और सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी है।
अंकित ने बताया कि उन्होंने पत्नी नेहा को डिलीवरी के लिए 5 सितंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन बच्चे का जन्म हुआ और 7 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिवार ने इलाज और डिस्चार्ज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की तो मेडिकल फाइल में कई विरोधाभासी जानकारियां सामने आने का आरोप लगाया। मेडिकल फाइल में नवजात के लिंग कहीं मेल तो कहीं फीमेल दर्ज किया गया है।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा ने कहा कि परिवार ने इसे मेडिकल रिकॉर्ड में गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है। मैं आज लघु सचिवालय में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस में गई थी। उसके बाद वहां मीटिंग का दौरा चला। दोपहर बाद कार्यालय में आई थी। नवजात के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी की शिकायत कार्यालय में आने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी लूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।