Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Social organizations unitedly submitted a memorandum in Gohana, Sonipat, demanding a fair investigation.
{"_id":"68ef7492f0f1b7e2b0071960","slug":"video-social-organizations-unitedly-submitted-a-memorandum-in-gohana-sonipat-demanding-a-fair-investigation-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं को लेकर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बुधवार को को एकजुट हुए और एसडीएम अंजली श्रोत्रिय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में घटित घटनाओं ने लोगों में असंतोष का माहौल पैदा किया है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए। दोषी व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि जांच तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए ताकि असली दोषी सामने आ सकें और निर्दोष व्यक्तियों को किसी प्रकार की प्रताडऩा न झेलनी पड़े।
सत्य सामने आना चाहिए, दबाव की राजनीति खत्म हो
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना था कि न्याय प्रक्रिया पर कोई राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए ताकि सत्य सामने आ सके। समाज तभी मजबूत बन सकता है जब न्याय में जनता का विश्वास कायम रहे।
सरकार से की न्यायोचित कार्रवाई की अपील
संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था में जनता के भरोसे का प्रश्न है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।