{"_id":"6afaf07d8eea916e660fbc38","slug":"video-sarv-karamchari-sangh-staged-a-protest-against-the-arrest-of-guest-teachers-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला इकाई की ओर से अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान देशराज नैन की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद तहसीलदार कीर्ति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अतिथि अध्यापकों की मांगों का समाधान करने की अपील की गई।
कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों और उनके नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना कर्मचारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार को आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अतिथि अध्यापकों के खिलाफ जारी प्रतिकूल स्पीकिंग ऑर्डर वापस लिए जाएं और उनकी सेवाएं नियमित की जाएं। कर्मचारियों ने सरकार से अतिथि अध्यापकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस निर्णय लेने की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान राजा भाई, उपप्रधान मुकेश शर्मा, एचएसवीपी के प्रधान सुरेश कुमार, पशुपालन विभाग के प्रधान बिजेंद्र दहिया, पब्लिक हेल्थ से जयवीर कुहाड़, अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, दिनेश छिकारा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व नेता शीलकराम मलिक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।