Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Roadways employees in Sonipat to stage a two-day 'chakka jam' (road blockade) on September 5 and 6.
{"_id":"6a8e8909865b3e077f07aec0","slug":"video-roadways-employees-in-sonipat-to-stage-a-two-day-chakka-jam-road-blockade-on-september-5-and-6-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय चक्का जाम
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिकों के हजारों खाली पदों पर भर्ती तथा परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी के विरोध में 5 व 6 सितंबर को दो दिवसीय राज्यव्यापी चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
बुधवार को सोनीपत डिपो में कर्मचारियों ने दो घंटे प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का संचालन अनिल आंतिल ने किया।
मोर्चा नेताओं संदीप मलिक, राकेश दहिया, जमील मिंटू, सैलेंडर, रविंदर, संजीव, राजेश, ओमवीर, धर्मेंद्र, संजय मलिक, रामपत गोरड़ व मनजीत पहल ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों से 15 दिन के भीतर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक बैठक नहीं बुलाई गई।
कर्मचारियों ने परिचालकों और चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने, जोखिम भत्ता देने, स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करने, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने और 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने की मांग की। इसके अलावा एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने और इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो 5 और 6 सितंबर को प्रदेशभर में रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।