{"_id":"681b26095edc1922700323e2","slug":"video-people-are-happy-on-operation-sindoor-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में खुशी, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में खुशी, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक से जिलावासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि आतंकवादियों का खात्मा करना जरूरी है। भविष्य में ऐसी कार्रवाई को जारी रख आतंकवाद का जड़ से खात्मा किया जाए।
बहालगढ़ रोड पर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई। लोगों ने हाथों में देश का झंडा लेकर भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय सेना को बधाई देते ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर चलाने से पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को हौसला मिलेगा। उनकी मांग है कि इसी तरह आतंकवाद का सफाया किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।