{"_id":"6a876205ff006447830cd474","slug":"congress-leaders-paid-tribute-on-rajiv-gandhis-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159101-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में वीरवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से की। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कमल दिवान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत के निर्माता थे। उन्होंने 21वीं सदी के सशक्त भारत की नींव रखते हुए दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत की। 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके विचारों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, प्रदीप गौतम, जयभगवान अंतिल, राजीव सरोहा, सुरेंद्र शर्मा, सतपाल कौशिक, प्रशांत शर्मा, अमनदीप पाराशर, अनुज छाबड़ा, राजेश मलिक, संजय बड़वासनी, यशपाल और सूर्या दहिया मौजूद रहे।