फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resolved the complaint regarding cleanliness.

Sonipat News: सफाई से संबंधित शिकायत का किया समाधान

Fri, 21 Aug 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Resolved the complaint regarding cleanliness.
खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार ने वीरवार को उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर लगाया। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। नालों की सफाई से संबंधित एक शिकायत पर नगर पालिका सचिव मनीष रेढू ने मौके पर ही कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया। बिजली निगम से जुड़ी एक शिकायत में खंभा लगाने से गली में वाहनों की आवाजाही बंद होने की बात कही गई। उन्होंने खंभा लगाने के बजाय तारों को मौजूदा खंभों पर विधिवत बंधवाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य जनता को बेवजह परेशानी से बचाना है। इस दौरान तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अचिन कुमार और उपमंडलीय अधिकारी सुदेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed