Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Inauguration and foundation stone laying for development projects worth ₹1.39 crore; an attractive park built in Kalupur
{"_id":"6ad4c2746034e642670fafe6","slug":"video-inauguration-and-foundation-stone-laying-for-development-projects-worth-rs139-crore-an-attractive-park-built-in-kalupur-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"1.39 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, कालूपुर में बना आकर्षक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.39 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, कालूपुर में बना आकर्षक पार्क
सोनीपत। शहर में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने रविवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 39 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कालूपुर गांव में 55 लाख रुपये से तैयार पार्क को जनता को समर्पित किया गया, जबकि रायपुर गांव के सामुदायिक केंद्र और वार्ड-4 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने निगम पार्षद सुनीता भोला के साथ वार्ड-17 के कालूपुर गांव में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि पार्क को आकर्षक बनाने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। इसमें संसद भवन की प्रतिकृति बनाई गई है, जो पार्क को अलग पहचान देने के साथ लोगों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बनेगी। पार्क में फव्वारे, बैठने के लिए बेंच और बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम सैर करने, परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा।
रायपुर के सामुदायिक केंद्र पर 47 लाख होंगे खर्च
मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड-7 के रायपुर गांव स्थित सामुदायिक केंद्र में 47 लाख रुपये से विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। इसके तहत फर्श पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने, भवन की चहारदीवारी बनाने, छत तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनाने और ग्रेनाइट पत्थर लगाकर सुंदरीकरण करने के कार्य किए जाएंगे। जोहड़ की तरफ भी चारदीवारी बनाई जाएगी। इससे सामुदायिक केंद्र में सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सेक्टर-15 मार्केट और राजीव कॉलोनी में भी होंगे काम
इसके बाद विधायक और मेयर ने निगम पार्षद त्रिभुवन कौशिक के साथ वार्ड-4 में 37 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सेक्टर-15 मार्केट में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। हुड्डा वाटर वर्क्स वाली सड़क पर पार्किंग क्षेत्र की मरम्मत करवाई जाएगी। वहीं, राजीव कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर गली का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में आवागमन तथा पार्किंग की सुविधाओं में सुधार होगा। इस दौरान निगम पार्षद त्रिभुवन कौशिक, मुनिराम ठोलेदार, सुनीता भोला, मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, पवन प्रधान, बिशन सरोहा, राजेश वर्मा और शैलेंद्र तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।