Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Gohana, Sonipat, unseasonal heavy rain has led to waterlogging at the grain market, with rainwater accumulating near the piles of harvested crops.
{"_id":"6ad05b1085798db5dc07190f","slug":"video-in-gohana-sonipat-unseasonal-heavy-rain-has-led-to-waterlogging-at-the-grain-market-with-rainwater-accumulating-near-the-piles-of-harvested-crops-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी तेज बारिश से अनाज मंडी में जल भराव, फसल की ढेरियों के पास भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी तेज बारिश से अनाज मंडी में जल भराव, फसल की ढेरियों के पास भरा बारिश का पानी
क्षेत्र में हुई बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई। वहीं शहर की सड़कों और अनाज मंडी में जल भराव की स्थिति बन गई। सड़कों और अनाज मंडी परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। बारिश से अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान की फसल भीग गई।
धान की फसल पककर तैयार होने के कारण किसान इन दिनों कटाई और उपज को मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में वीरवार सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का डर है, जबकि बारिश होने पर मंडियों में खुले में रखी धान की उपज भीग गई। किसानों को खेतों से लेकर मंडियों तक फसल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। अनाज मंडी परिसर में करीब 20000 क्विंटल धान की फसल पड़ी हुई है। बारिश में अधिकांश धान भीग गया है। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि प्रशासन ने अनाज मंडी में फसलों की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध नहीं किए हैं।
अनाज मंडी परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। ऐसे में जब भी बारिश होती है, किसानों की फसलें भीग जाती हैं। ऐसा से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारी फसल के भाव कम लगते हैं। वही मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने कहा कि अचानक ज्यादा बारिश होने से अनाज मंडी परिसर में जल भराव की स्थिति बन गई। पानी निकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।