फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action regarding the display and procurement of illegal weapons

Sonipat News: हथियारों के साथ तस्वीरें डालने पर प्राथमिकी

Thu, 15 Oct 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Action regarding the display and procurement of illegal weapons
गन्नौर। सोशल मीडिया पर लाइसेंसी हथियारों के साथ तस्वीरें डालने के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने सरिता विहार दिल्ली के गांव मदनपुर खादर निवासी रामनारायण सिंह उर्फ लड्डू पहलवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपने दो अकाउंट से विनोद, विकास और रामकरण के लाइसेंसी हथियारों के साथ तस्वीरें साझा की थीं। यह तस्वीरें गांव नया बांस स्थित रमेश पहलवान के फार्म हाउस पर खींची गई थीं। आरोप है कि हथियारधारकों की जानकारी के बिना तस्वीरें इंटरनेट पर डाली गईं। जांच में आरोपी ने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए तस्वीरें डालने की बात स्वीकार की। थाना पुलिस के जांच अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फायरिंग मामले में हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत। पश्चिमी क्षेत्र की अपराध नियंत्रण शाखा ने विकासनगर में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी विवेक उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को विकासनगर निवासी लोकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सौरभ उर्फ अन्ना ने उनके और उनके दोस्त पर तीन गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक गोली लोकेश के पैर में लगी जबकि दूसरी कार के सामने वाले शीशे पर लगी थी। आरोपी की मां पर भी पत्थरों से हमला करने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया था। जांच में विवेक पर उसे हथियार मुहैया कराने का आरोप सामने आया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed