Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Demand in Sonipat to dismiss the Chief Election Commissioner; effigy burned after a procession.
{"_id":"6abcd48513bfe942a40ce230","slug":"video-demand-in-sonipat-to-dismiss-the-chief-election-commissioner-effigy-burned-after-a-procession-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग, जुलूस निकालकर जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग, जुलूस निकालकर जलाया पुतला
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के आह्वान पर बुधवार को ककरोई चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इससे पहले एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने सीईसी को बर्खास्त करने और एसआईआर पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महलाना चौक से ककरोई चौक तक जुलूस निकाला।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) सचिव मंडल सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है।
संगठन के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश, जिला कमेटी सदस्य देवेंद्र सिंह, जयकरण दहिया, राजबीर सिंह, निरंजन, राज सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जयभगवान, राजपाल, मास्टर नफे सिंह मलिक और मुख्तयार खान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।