{"_id":"6afae7ef5023d40b0806dd82","slug":"video-chhath-puja-concluded-with-the-offering-of-arghya-to-the-rising-sun-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुई छठ पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत। सूर्य उपासना का त्योहार छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
जिले में यमुना के मीमारपुर घाट, रोहट नहर, बड़वासनी नहर के साथ-साथ कबीरपुर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, कालूपुर चुंगी, एटलस के राम मंदिर, सब्जी मंडी, श्रीनगर कॉलोनी, राई, बढ़मलिक, कुंडली सहित विभिन्न जगहों पर बनाए गए छठ घाटों पर सूर्य अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नहाय खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया। पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से विभिन्न घाटों पर छठ पूजा को लेकर भव्य इंतजाम किए गए थे।
ऐसी है धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव के आशीर्वाद से व्यक्ति को निरोगी जीवन प्राप्त होता है और उसका घर धन-धान्य से भर जाता है। वहीं, छठी मैया की कृपा से निसंतान दम्पत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है। संतान के सुखी जीवन के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। इसके रखने से मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
चार बजे ही घाटों पर लगी श्रद्धालुओं की लगी भीड़
सोमवार को तडक़े चार बजे से ही छठ घाटों पर श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे। घाट दीयों के प्रकाश से जगमगा रहा था। महिलाओं के साथ पुरुष फल की टोकरी सिर पर लिए दिखाई दिए, वही पानी में खड़े होकर सूर्य की आराधना की गई। सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। इस दौरान घाटों पर युवाओं और बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों...मारबउ रे सुगवा धनुष से... कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...से माहौल भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।