Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Cabinet Minister Mahipal Dhanda listened to peoples grievances during the District Grievance Redressal Committee meeting in sonipat
{"_id":"6a3e6f8c00d0b9c974012efe","slug":"video-cabinet-minister-mahipal-dhanda-listened-to-peoples-grievances-during-the-district-grievance-redressal-committee-meeting-in-sonipat-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने लोगों की समस्याएं सुनीं, 16 में से 9 शिकायतों का मौके पर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने लोगों की समस्याएं सुनीं, 16 में से 9 शिकायतों का मौके पर किया निपटारा
सोनीपत में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक में आई 16 शिकायतों में से 9 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष 7 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महिपाल ढांडा ने हरियाणा में बढ़ते अपराध और महम से विधायक बलराम सिंह के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और 24 से 48 घंटे के भीतर अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महम फायरिंग मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।