Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Awareness regarding protection against cyber fraud was raised in Sonipat; senior citizens were informed about banking fraud, while youth were educated on safe internet usage.
{"_id":"6ac230212b870c896e0fead6","slug":"video-awareness-regarding-protection-against-cyber-fraud-was-raised-in-sonipat-senior-citizens-were-informed-about-banking-fraud-while-youth-were-educated-on-safe-internet-usage-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक, वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग फ्रॉड और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक, वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग फ्रॉड और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट की दी जानकारी
सोनीपत। साइबर थाना वेस्ट जोन की पुलिस टीम ने रविवार को महलाना रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम साइबर एक्सपर्ट एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उनके साथ सिपाही अंकित भी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने पार्क में मौजूद लोगों को अलग-अलग वर्गों के अनुसार साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड और साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया। वहीं, बच्चों और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली ठगी, संदिग्ध लिंक और एप से बचने की सलाह दी गई।
पुलिस ने लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम या डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए कहा। साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूकता और सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। उन्होंने लोगों से अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने से ठगी की रकम को समय रहते रोकने के लिए कार्रवाई की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।