{"_id":"6ac2b164df8e0140530e225e","slug":"manasi-becomes-ips-officer-after-securing-137th-rank-felicitated-in-sector-23-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161737-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 137वीं रैंक हासिल कर मानसी बनीं आईपीएस, सेक्टर-23 में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 137वीं रैंक हासिल कर मानसी बनीं आईपीएस, सेक्टर-23 में हुआ सम्मान
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-23 में आईपीएस बनी मानसी डागर को सम्मानित करते शहरवासी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 137वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित हुईं मानसी डागर का सेक्टर-23 स्थित उनके निवास पर सम्मान किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मानसी डागर मूलरूप से सोनीपत के गांव बागड़ू की रहने वाली हैं। उनके पिता राजीव डागर और माता ज्योति डागर हैं। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
सम्मान समारोह में मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत, सेवानिवृत्त कर्नल धनबीर लाकड़ा, राजपाल गुलिया, सोनू, अशोक खत्री, निगम पार्षद राजेश मलिक (एमसी वार्ड-19) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर लोगों ने कहा कि मानसी ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादे से यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है। खासकर बेटियों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के लिए मानसी की सफलता एक प्रेरणा है।
लोगों ने कहा कि मानसी ने साबित किया है कि मेहनत और सही लक्ष्य के साथ किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आईपीएस के रूप में मानसी देश और समाज की सेवा करेंगी और अपने क्षेत्र का नाम आगे भी रोशन करेंगी।