Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
A solution will emerge through dialogue, not protests; leaders should not inconvenience the public in the name of agitation: Chirag Paswan.
{"_id":"6ac8d3c166e19070e00fe537","slug":"video-a-solution-will-emerge-through-dialogue-not-protests-leaders-should-not-inconvenience-the-public-in-the-name-of-agitation-chirag-paswan-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन से नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, आंदोलन के नाम पर जनता को परेशान न करें नेता : चिराग पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन से नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, आंदोलन के नाम पर जनता को परेशान न करें नेता : चिराग पासवान
सोनीपत। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलता है। आंदोलन के नाम पर आम जनता को परेशान करना उचित नहीं है। यदि किसी मुद्दे को लेकर गंभीरता है तो बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल तैयार करना चाहिए।
वह शुक्रवार को सोनीपत के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के महत्व के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। चिराग पासवान ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से अपने संबोधन में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य पदार्थों की विविधता और गुणवत्ता को देखते हुए उनमें मूल्य संवर्धन की अपार संभावनाएं हैं। देश के किसान जो उत्पाद तैयार करते हैं, उन्हें बेहतर तरीके से प्रसंस्कृत कर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसी दिशा में बिहार में तीसरा निफ्टम संस्थान स्थापित किया जा रहा है।
प्रदर्शन के बजाय बातचीत से निकले रास्ता, जनता को जाम में न फंसाएं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में विरोध-प्रदर्शन होते हैं और होने भी चाहिए, लेकिन समाधान के लिए संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना ही उद्देश्य है तो लोग आज भी और दस दिन बाद भी प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक नेताओं से अपील की कि वे अपनी मांगों को संबंधित अधिकारी के सामने रखें और बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजें। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम लोगों को परेशान करना उचित नहीं है।
युवाओं को अपनी बात रखने का मिले अवसर, संवाद जरूरी
युवाओं से जुड़े एक राजनीतिक आह्वान पर चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को संबंधित पक्षों की बात सुनने और अपने सुझाव रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी युवाओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया है, जहां वह अपनी असहमति, विरोध और सुझाव व्यक्त कर सकते हैं। उनके अनुसार किसी विचार से सहमत होना या न होना अलग बात है, लेकिन लोकतंत्र में संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए। ट्रेनों को रद्द करने और सुरक्षा बलों की तैनाती से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पंजाब में नशे की समस्या पर जताई चिंता, ईडी को लेकर भी दिया बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यदि किसी ने गलत काम नहीं किया है तो उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि, गलत काम करने वाले व्यक्ति को कार्रवाई का डर हो सकता है। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि वह स्वयं पंजाब गए थे और वहां नशे का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने प्रदेश में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति पर अभी तस्वीर साफ नहीं
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ रहते हुए भी दो-तीन राज्यों में चुनाव लड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन के साथ, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विद्यार्थियों को दी बधाई, रामविलास पासवान की पुण्यतिथि का भी किया जिक्र
दीक्षांत समारोह में चिराग पासवान ने डिग्रियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल के बल पर युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।