Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
1.25 crore earthen lamps lit across the state on PM Narendra Modi's birthday: Archana Gupta
{"_id":"6aad0af90a3a9e2b5c053d65","slug":"video-125-crore-earthen-lamps-lit-across-the-state-on-pm-narendra-modis-birthday-archana-gupta-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में सवा करोड़ दीये जलाए: अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में सवा करोड़ दीये जलाए: अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में सवा करोड़ दीये जलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन महोत्सव के तहत कहीं रक्तदान तो कहीं चिकित्सा जांच शिवर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं। प्रदेश में कहीं भी कोई वारदात होती है तो सरकार और प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लिया जाता है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाती है। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के दौरान जनता के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा का संदेश दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। विपक्ष में हमेशा परिवारवाद हावी रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कारण विपक्ष के पास आज न कोई स्पष्ट नेता है, न नीति और न ही कोई मुद्दा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।