Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Unifest-26 concludes with a colourful performance at Rohtak MDU; Haryanvi folk dance captivates audience
{"_id":"6b0bf95069d520d70e04e2ca","slug":"video-unifest-26-concludes-with-a-colourful-performance-at-rohtak-mdu-haryanvi-folk-dance-captivates-audience-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक एमडीयू में यूनिफेस्ट-26 का रंगारंग आज समापन, हरियाणवी फोक डांस ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक एमडीयू में यूनिफेस्ट-26 का रंगारंग आज समापन, हरियाणवी फोक डांस ने बांधा समा
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित 45वें इंटर ज़ोनल युवा महोत्सव 'यूनिफेस्ट-26' का शनिवार को रंगारंग समापन हो गया। 27 से 29 नवंबर तक चले तीन दिवसीय महोत्सव में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन दिवस पर टैगोर ऑडिटोरियम के मुख्य मंच पर हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, कव्वाली और ग्रुप फोक डांस का मुकाबला हुआ। छात्राओं ने लाल घाघरा-चोली पहनकर पारंपरिक मटका नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। हरियाणवी संस्कृति की इस झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इसके साथ ही एफडीसी में हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा टैगोर गैलरी में कार्टूनिंग और रंगोली का आयोजन हुआ।
महोत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य और ललित कला की 40 से अधिक विधाओं में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।