{"_id":"6841a4e0fe3a1e295f0a9807","slug":"video-the-villagers-appealed-to-the-district-deputy-commissioner-to-save-their-houses-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से लगाई घर बचाने की गुहार, डीसी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से लगाई घर बचाने की गुहार, डीसी ने दिया आश्वासन
मोखरा खास गांव के काफी लोग वीरवार को जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लोग उनको पट्टे की जमीन से बेदखल कर उनके घरों को ध्वस्त कर रहे हैे। इस तरह के एक-दो नहीं बल्कि 150 से अधिक पीड़ित हैं। जब ग्रामीण दबंगों से घर बचाने की गुहार लगाते हैं तो वे कहते हैं कि डीसी के आदेश पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, डीसी ने मामले की जांच बैठा दी है।
गांव के रमेश, ओमवती, सुशीला, सरोज, राजवंती, भोरी और रामकुमार समेत काफी लोग डीसी से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि उनको 1989 में पट्टे की जमीन दी गई थी और उस पर वे घर बनाकर रह रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अब उनके घरों को ध्वस्त कर कब्जा कर रहे हैं। कई ग्रामीणों के घरों को तोड़ा जा चुका है। जबकि उक्त जमीन पर अदालत का स्थगन आदेश है। जब इस बात का विरोध किया जाता है तो वह कहते हैं कि डीसी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वीरवार को डीसी ने साफ कहा कि इस तरह का कोई आदेश उन्होंने नहीं दिया है। इस पर डीसी ने जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।