Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police to be deployed at city squares and markets during

Rohtak News: दिवाली पर शहर के चौक और बाजार में पुलिस की तैनाती, बड़े वाहनों पर लगेगी रोक

Thu, 05 Nov 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police to be deployed at city squares and markets during
फोटो संख्या:62- शॉपिंग कांप्लेक्स  में सामान खरीदती महिलाएं व लगी भीड़--संवाद
महेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। शहर के प्रमुख चौक और बाजारों में आज से पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही बड़े वाहनों के बाजारों में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। शुक्रवार से बड़े वाहनों शहर के अंदर आवाजाही रोकने को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाया जाएगा। वहीं, बाजारों में राइडर व पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


दिवाली के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए चुनौती है। इसे देखते हुए पुलिस ने प्रमुख चौक और बाजारों में निगरानी बढ़ाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग के माध्यम से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने और खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिसकर्मी बाजारों में नियमित गश्त करेंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सिविल वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर निगरानी करेंगे। इससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस की ओर से बाजारों के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए जाएंगे नाके:
दिवाली पर्व पर जाम से निपटने के लिए पुलिस की ओर से छह जगहों पर बैरिकेडिंग लगाए जाएंगे ताकि बड़े वाहनों की अंदर नो एंट्री रहेगी। पुलिस की ओर से मसानी चौक, भगवान परशुराम चौक, रेलवे रोड, आईटीआई के सामने, ऑटो मार्केट के नजदीक, कॉलेज रोड पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी व पुलिस की तैनाती की जाएगी। पीसीआर, राइडर भी लगाई जाएगी।

इन जगहों पर रहेगी पार्किंग:

दिवाली पर्व पर जाम से निपटने के लिए बड़े वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। बड़े वाहन लेकर आने वाले आमजन के लिए अलग-अलग स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। गोशाला की तरफ से आने वाले आमजन के लिए सरकारी स्कूल खेल मैदान, बस स्टैंड रोड व महाराणा प्रताप चौक की तरफ से आने वाले आमजन के लिए ऑटो मार्केट व देवीलाल पार्क के नजदीक तथा रेलवे रोड की तरफ से आने वाले के लिए दीवान कॉलोनी मार्ग पर वाहन खड़ा कर सकते हैं।

वर्जन:

शहर और जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके लगाए जाएंगे। बाजारों में पुलिस राइडर भी लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


----दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- शॉपिंग कांप्लेक्स  में सामान खरीदती महिलाएं व लगी भीड़--संवाद

फोटो संख्या:62- शॉपिंग कांप्लेक्स  में सामान खरीदती महिलाएं व लगी भीड़--संवाद

फोटो संख्या:62- शॉपिंग कांप्लेक्स  में सामान खरीदती महिलाएं व लगी भीड़--संवाद

फोटो संख्या:62- शॉपिंग कांप्लेक्स  में सामान खरीदती महिलाएं व लगी भीड़--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed