{"_id":"6a141c3ceb4bc4e726045b98","slug":"video-the-condition-of-the-road-in-bhalaut-village-is-bad-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: भालौठ गांव में फरवरी में खोदी गई सड़क अब तक नहीं बनी, सोनीपत रोड पर जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: भालौठ गांव में फरवरी में खोदी गई सड़क अब तक नहीं बनी, सोनीपत रोड पर जाम से लोग बेहाल
भालौठ से गुजरने वाले सोनीपत रोड की हालत खस्ता है। भालौठ के अंदर से होकर गुजरने वाला यह मार्ग राज्य राजमार्ग है। सोनीपत, दिल्ली और रोहतक आने-जाने वाले वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण में भारी ढील बरती जा रही है। ग्रामीण रवींद्र, विकास व गौरव ने बताया कि फरवरी महीने में विभाग ने सीवर और पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी थी। मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई, मगर पक्का निर्माण अब तक नहीं हो सका। यहां ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है। सड़क खुदी होने के कारण रोजाना लंबा जाम लगता है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन घंटों फंसे रहते हैं। ग्रामीणों को रोहतक आने-जाने में दोगुना समय लग रहा है। खराब सड़क से सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। धूल-मिट्टी से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। ग्राहक टूटी सड़क देखकर दुकानों पर रुकते ही नहीं। कई दुकानदारों का कारोबार ठप होने की कगार पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।