{"_id":"6a5f70b5fe421a5109028be9","slug":"video-rohtak-narcotics-worth-approximately-rs25-crore-seized-in-a-week-9-arrested-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक 1 हफ्ते में करीब 2.50 करोड़ की नशा बरामद, 9 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक 1 हफ्ते में करीब 2.50 करोड़ की नशा बरामद, 9 गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि रोहतक पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई कर 2.15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है।
16 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल ने 10 किलो 320 ग्राम अफीम और 21 किलो 560 ग्राम चरस पकड़ी। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख है। इसमें 4 आरोपी और 2 गाड़ियां जब्त की गईं।
18 जुलाई को कलानौर में 221 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने मछली का दाना ले जाने की आड़ में गांजा छुपाया था। इसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख आंकी गई है। इसमें 3 आरोपी पकड़े गए।
तीसरी कार्रवाई कलानौर के खैरड़ी मोड़ पर एसडीएस टीम ने मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही 5 क्विंटल 50 किलो डोडा-पोस्त पकड़ी। इसमें 2 आरोपी गिरफ्तार हुए।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि सभी मामलों में कमर्शियल क्वांटिटी में केस दर्ज किए गए हैं। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।