Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: Former Head of Department accused of illegally extorting money from students; student organizations demand an inquiry.
{"_id":"6a71eace0399ced97d00f4be","slug":"video-rohtak-former-head-of-department-accused-of-illegally-extorting-money-from-students-student-organizations-demand-an-inquiry-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पूर्व विभागाध्यक्ष पर छात्रों से अवैध वसूली के आरोप, छात्र संगठनों ने जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: पूर्व विभागाध्यक्ष पर छात्रों से अवैध वसूली के आरोप, छात्र संगठनों ने जांच की मांग उठाई
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी के खिलाफ छात्र संगठनों ने मंगलवार को छात्रों से कथित अवैध नकद वसूली के मामले में कुलसचिव डॉ. संदीप कुमार बंसल को ज्ञापन सौंपा। एनएसओ अध्यक्ष सुधीर कुमार सहारन और एएमवीए अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने आरोप लगाया कि विभिन्न मदों के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये वसूले गए, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ राशि विश्वविद्यालय खाते में जमा कराई गई पर पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। छात्र नेताओं ने ब्लेजर, जीरो अटेंडेंस और अन्य मदों में वसूली के आरोप भी लगाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, राशि का ऑडिट और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन या प्रो. भगत सिंह राठी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।