{"_id":"6b0348d79776c17b2202f20f","slug":"private-schools-for-failing-to-display-seat-availability-rohtak-news-c-17-roh1019-957641-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीटें नहीं दर्शाने वाले 6 निजी स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीटें नहीं दर्शाने वाले 6 निजी स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
रोहतक। आरटीई के तहत दाखिले के लिए एमआईएस पोर्टल पर सीटें नहीं दर्शाने वाले जिले के 6 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। स्कूलों को 30 नवंबर को मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि हर साल निजी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को आरक्षित सीटों पर दाखिला दिया जाता है, लेकिन इस बार छह स्कूलों ने पोर्टल पर सीटें नहीं दर्शाईं।
नोटिस पाने वाले स्कूलों में ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसना, वेदांता स्कूल इंदरगढ़, एमएस सरस्वती स्कूल रोहतक, न्यू विद्या भारती स्कूल धामड़, ग्रीन वैली स्कूल रोहतक और न्यू आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम शामिल हैं।
आरटीई नियमों के तहत निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है। सीटें नहीं दर्शाने से पात्र बच्चे दाखिले से वंचित रह जाते हैं। 30 नवंबर को रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि एमआईएस से ब्लॉक किए गए करीब 60 स्कूलों की जुर्माना राशि संबंधी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी गई है। इन स्कूलों पर फीस स्ट्रक्चर के अनुसार जुर्माना तय किया गया है। जिनमें मुख्यालय से ही 6-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।