Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A pavilion for Tulsi and Shaligram has been set up at

Rohtak News: ब्रह्म वेदामृत आश्रम में सजा तुलसी-शालिग्राम का मंडप

Mon, 23 Nov 2026 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A pavilion for Tulsi and Shaligram has been set up at
19. ब्रह्म वेदामृत आश्रम में तुलसी-शालिग्राम विवाह के दौरान हवन करते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धाल
रोहतक। ब्रह्म वेदामृत आश्रम में 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित समारोह में माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान तुलसी विवाह की धार्मिक महिमा के बारे में बताया गया। मान्यता है कि माता तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उनके बिना भगवान विष्णु की पूजा, भोग और धार्मिक अनुष्ठान अधूरे माने जाते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य आता है। इस अवसर पर तुलसी वंदना और भगवान विष्णु के मंत्रों का उच्चारण किया गया। श्रद्धालुओं ने माता तुलसी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed