{"_id":"6829c7553cc715f9690ae721","slug":"video-dr-krishnalal-middha-in-rohtak-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rohtak: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संतों की अहम भूमिका : डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संतों की अहम भूमिका : डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा
विधानसभा के उप-सभापति एवं जींद शहर के विधायक डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि संत, ज्ञान, प्रेम और करुणा बांटकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इससे आमजन का जीवन सरल हो जाता है। मिड्ढा रविवार को डीएलएफ कॉलोनी में बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल परिसर में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित साधू-संगत को संबोधित कर रहे थे।
मिड्ढा ने कहा कि डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी (जम्मू-कश्मीर) के गद्दीनसीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी समाज सेवा का निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ-साथ धार्मिक संस्थाएं भी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। वहीं, हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि जीवन में कोई भी बुरा कार्य नहीं करना चाहिए। बाबा बंदा सिंह ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।