{"_id":"6ae11575d717492b0c01b747","slug":"niral-kaushik-won-gold-in-the-national-grappling-championship-rohtak-news-c-17-ali1038-944602-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निराल कौशिक ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निराल कौशिक ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
10 : पहले स्थान हासिल करने पर खुशी जताते एमडीयू की छात्रा निराल कौशिक। स्रोत: एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज (यूआईपीएचएस) की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निराल कौशिक ने उन्नीसवीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। निराल ने अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
यह स्पर्धा 24 से 26 अक्तूबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई। राष्ट्रीय स्तर पर इस शानदार प्रदर्शन के दम पर निराल का चयन दिसंबर 2026 में नेपाल में आयोजित होने वाली साउथ एशियन ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विश्वविद्यालय लौटने पर यूआईपीएचएस के निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने छात्रा निराल को बधाई दी और सम्मानित किया। एमडीयू खेल परिषद के सचिव एवं खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह और यूआईपीएचएस के उपनिदेशक प्रो. समंदर कौशिक ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।