Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Youth beaten to death on suspicion of theft in Rewari; body buried at a dairy farm; one accused arrested.
{"_id":"6aa13ab92a5dac99fc05d2a4","slug":"video-youth-beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-in-rewari-body-buried-at-a-dairy-farm-one-accused-arrested-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव डेयरी फार्म में दबाया; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव डेयरी फार्म में दबाया; एक आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने और बाद में उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में गड्ढा खोदकर दबा दिया। छह सितंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई थी। गिरफ्तार आरोपी धारूहेड़ा के बास रोड स्थित सैय्यद कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ गोलू है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
महिला की निशानदेही पर मिट्टी खोदी तो दिखा शरीर का हिस्सा:
डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि छह सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ है। सूचना पर थाना धारूहेड़ा की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद एक महिला की निशानदेही पर जब मिट्टी हटाई गई तो मानव शरीर का हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद अपराध स्थल जांच टीम को बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कराई गई, जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौके से नमक, मिट्टी और कपड़े सहित अन्य साक्ष्य भी मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराध जांच एजेंसी और थाना धारूहेड़ा की टीमों को आरोपियों तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई।
कई दिन तक नहीं हुई शव की पहचान:
शव मिलने के बाद शुरुआती दौर में उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह में रखवाया और पहचान के प्रयास शुरू किए। लगातार प्रयासों के बाद मृतक की पहचान 28 वर्षीय निसार निवासी गांव दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई। निसार के पिता जमील ने आठ सितंबर को पुलिस को बताया कि उनका बेटा पांच सितंबर को मजदूरी के लिए तिजारा जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया।
सुबह 4 बजे चोरी के शक में पकड़ा था:
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार योगेश ने बताया कि पांच और छह सितंबर की दरम्यानी रात करीब चार बजे बास रोड धारूहेड़ा में उसने साथियों के साथ निसार को चोरी के शक में पकड़ा था। इसके बाद उसके और साथियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में निसार की हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपाने के लिए गांव भटसाना स्थित गौरव के डेयरी फार्म पर ले जाया गया। वहां गड्ढा खोदकर शव दबा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।